इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

नागदा बनेगा प्रदेश का नया ज़िला

  • 21 Jul 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

20 जुलाई, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन ज़िले की तहसील नागदा में विकास पर्व के दौरान कुल 261 करोड़ 14 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया और नागदा को ज़िला बनाने की घोषणा की।  

प्रमुख बिंदु  

  • विदित है कि विकास पर्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया जा रहा है।  
  • मुख्यमंत्री ने नागदा में 92 करोड़ 61 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 168 करोड़ 53 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। 
  • मुख्यमंत्री ने नागदा क्षेत्र की बहु-प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए इसे ज़िला बनाए जाने की घोषणा की। उज्जैन ज़िले की जो तहसीलें नागदा में स्वेच्छा से मिलना चाहें, उन्हें ही नागदा में सम्मिलित किया जाएगा।  
  • उल्लेखनीय है कि उज्जैन से अलग होकर नागदा प्रदेश का 54वाँ ज़िला बनेगा। इसके पहले रीवा ज़िले के मऊगंज तहसील को ज़िला बनाए जाने की घोषणा की जा चुकी है। फिलहाल मध्य प्रदेश में 52 ज़िले हैं, लेकिन नागदा और मऊगंज को ज़िले में परिवर्तित करने से 54 ज़िले हो जाएंगे। 
  • वर्तमान में नागदा, उज्जैन ज़िले की एक तहसील है। महाभारत का युद्ध जीतने वाले पांडवों के इतिहास में नागदा का उल्लेख मिलता है। बताया गया है कि इस स्थान में पांडवों के पौत्र राजा जन्मेजय द्वारा नागों के दाह के लिये एक विशाल यज्ञ किया गया था, इसीलिये इस नगर का नाम नागदा हुआ। 
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई अन्य घोषनाएँ भी कीं- 
    • उन्हेल को तहसील बनाया जाएगा और यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।  
    • नागदा, खाचरोद, आलोट में सी. एम. राइज स्कूल खोले जाएंगे।
    • नर्मदा का पानी क्षिप्रा के साथ ही गंभीर और कालीसिंध नदियों में पहुँचाया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2