इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

  • 12 Dec 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

11 दिसंबर, 2023 को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौज़ूदगी में मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उज्जैन दक्षिण सीट से तीसरी बार विधायक बने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा की मौज़ूदगी में विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा था।
  • मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया। भावी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 13 या 14 दिसंबर को नई सरकार शपथ लेगी।
  • विधायक दल की बैठक में जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री चुना गया। इनके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया जाएगा।
  • 58 वर्षीय मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। वह 2020 में शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। वह संघ में कई पदों पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं।
  • विदित हो को 17 नवंबर, 2023 को मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा को 163 सीटों पर जीत मिली थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2