इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2023 के लिये हरियाणा चयनित

  • 12 Dec 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

10 दिसंबर, 2023 को राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते हरियाणा का चयन राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) 2023 के लिये किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • हरियाणा को राज्य ऊर्जा दक्षता प्रदर्शन पुरस्कार (समूह 1) क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार के विजेता के रूप में चुना गया है।
  • नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवॉर्ड का मुख्य उद्देश्य आदर्श ऊर्जा प्रबंधन की पहचान और प्रोत्साहन करना है, जिससे सामाजिक और आर्थिक लाभ हो सके।
  • यह पुरस्कार 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हरियाणा को दिया जाएगा।
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ऊर्जा मंत्रालय के अधीन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की ओर से आयोजित किया जाता है।
  • विदित हो कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों/प्रतिष्ठानों/संगठनों को ऊर्जा बचत में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिये दिये जाते हैं।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2