प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

राज्य के लगभग 4 लाख 90 हज़ार स्कूली बच्चे-बच्चियों को मिला साइकिल वितरण योजना का लाभ

  • 12 Dec 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

10 दिसंबर, 2023 तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा झारखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत् 4 लाख 90 हज़ार बच्चे-बच्चियों को साइकिल खरीद हेतु 220 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के तहत भेजी गई है।

प्रमुख बिंदु

  • आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के अंतर्गत साइकिल क्रय हेतु राशि का वितरण किया जा रहा है।
  • राज्य सरकार द्वारा अब तक 220 करोड़ रुपए से अधिक की राशि साइकिल खरीद हेतु स्कूलों में अध्ययनरत् पात्र बच्चे-बच्चियों के बैंक खातों में डाले गए हैं।
  • 29 दिसंबर, 2023 तक साइकिल खरीद हेतु कुल 360 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया जाएगा।
  • साइकिल वितरण योजना अंतर्गत सत्र 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 के 8वीं कक्षा के लाभार्थी विद्यार्थी शामिल हैं।
  • उक्त सत्र के शेष बचे लगभग 3 लाख 10 हज़ार लाभार्थी विद्यार्थियों को 29 दिसंबर, 2023 तक साइकिल खरीदने के लिये उनके बैंक खातों में राशि जमा की जा रही है।
  • विदित हो कि झारखंड के सभी 24 ज़िलों को मिलाकर कल्याण विभाग को लगभग 8 लाख पात्र लाभार्थी बच्चों की सूची प्राप्त हुई थी।

  

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2