ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

उत्तर प्रदेश

मिस वर्ल्ड 2025

  • 02 Jun 2025
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

31 मई 2025 को तेलंगाना के हैदराबाद में हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के दौरान थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया।

मुख्य बिंदु

  • प्रतियोगिता के बारे में: 
    • यह एक महीने तक चलने वाला उत्सव था जिसमें विश्व भर से 108 प्रतिभागियों ने भाग लिया, इसमें ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रतिभागियों द्वारा संचालित जागरूकता अभियानों को शामिल किया गया।
    • इस कार्यक्रम की मेज़बानी मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और भारतीय टीवी व्यक्तित्व सचिन कुंभार ने की।
  • विजेता:
    • थाईलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज़ जीता।
      उन्हें मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टिना पिस्कोवा (चेक गणराज्य) ने ताज पहनाया।
    • इथियोपिया के हासेट डेरेजे ने प्रथम उपविजेता और पोलैंड की माजा क्लाजदा ने दूसरे उपविजेता का खिताब जीता।
  • महाद्वीपीय क्वीन: प्रत्येक महाद्वीप से विजेताओं का चयन रैपिड-फायर राउंड के माध्यम से किया  किया गया:
    • मिस मार्टीनिक – अमेरिका और कैरिबियन
    • मिस इथियोपिया – अफ्रीका
    • मिस पोलैंड – यूरोप
    • मिस थाईलैंड – एशिया और ओशिनिया
  • अन्य मुख्य बिंदु:
    • मिस इंडोनेशिया मोनिका केज़िया सेम्बिरिंग ने अपने प्रोजेक्ट "पाइपलाइन फॉर लाइफलाइन" के लिये ब्यूटी विद अ पर्पज़ राउंड जीता, जिसका उद्देश्य स्वच्छ जल और स्वच्छता तक पहुँच में सुधार करना था।
    • अभिनेता सोनू सूद को मिस वर्ल्ड मानवतावादी पुरस्कार (Miss World Humanitarian Award) से सम्मानित किया गया, जो राणा दग्गुबाती द्वारा प्रदान किया गया।
  • भारत की भागीदारी:
    • मिस इंडिया 2025 नंदिनी गुप्ता ने टॉप मॉडल चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चार महाद्वीपीय विजेताओं में स्थान प्राप्त किया, लेकिन वे शीर्ष 20 में पहुँचने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2