दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

विशेष अभियान 5.0 के तहत माइक्रो फॉरेस्ट का उद्घाटन

  • 15 Dec 2025
  • 16 min read

चर्चा में क्यों?

संजय कुमार ने 14 दिसंबर, 2025 को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित पीएम श्री नवोदय विद्यालय में विशेष अभियान 5.0 के तहत एक माइक्रो फॉरेस्ट (फलों का बाग और परागण पार्क) का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु 

  • 3,200 वर्ग मीटर से अधिक बंजर भूमि को Eco Clubs for Mission LiFE के तहत एक पारिस्थितिकीय शिक्षण स्थल में परिवर्तित किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, छात्र और Say Trees के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • शिक्षा: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर ज़ोर देते हुए, संजय कुमार ने सर्वांगीण, मानसिक रूप से स्वस्थ और मूल्य-प्रेरित छात्रों के पोषण हेतु अनुभवात्मक, आनंदमय और प्रकृति आधारित शिक्षण पर प्रकाश डाला।
  • इको क्लब्स: मिशन लाइफ के लिये इको क्लब, जो 9.23 लाख से अधिक स्कूलों में कार्यरत हैं, सात विषयों के अनुरूप व्यावहारिक पर्यावरणीय शिक्षा को बढ़ावा देते हैं, जिससे पर्यावरणीय चेतना में वृद्धि होती है।
  • संरक्षण: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने छात्रों से फलदार वृक्षों और हरित क्षेत्रों की देखभाल, सतत जीवन, पारिस्थितिकी संतुलन तथा समग्र विकास का समर्थन करने का आग्रह किया।
  • अभियान: विशेष अभियान 5.0 के तहत, 6.16 लाख से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए; एक ई-कचरा अभियान में 1 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए, 4,000 किलोग्राम ई-कचरा एकत्र किया गया और शास्त्री भवन में एक जागरूकता भित्ति चित्र के लिये 100 किलोग्राम का पुन: उपयोग किया गया।
  • स्थिरता: इस माइक्रो फॉरेस्ट में 500 से अधिक फलदार वृक्ष और 350 से अधिक परागणकारी पौधे शामिल हैं, यह जैवविविधता तथा सूक्ष्म जलवायु में सहायक हैं, इसे 'से ट्रीज़' द्वारा समर्थित किया गया है, यह SDG 4 एवं 13 के अनुरूप है व देश के स्कूलों में विस्तार किया जाएगा।

मिशन लाइफ 

  • मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) भारत द्वारा अक्तूबर 2022 में शुरू की गई एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिये सचेत और सोच-समझकर उपभोग के माध्यम से स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देना है। 
  • यह पहल सात विषयों पर केंद्रित है: जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, कचरा कम करना, ई-कचरा प्रबंधन, एकल-उपयोग प्लास्टिक समाप्त करना, स्थायी खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाना।
close
Share Page
images-2
images-2