दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारत में प्रशासनिक दक्षता हेतु ‘विशेष अभियान 5.0’

  • 23 Oct 2025
  • 9 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

विशेष अभियान 5.0 सुर्खियों में है क्योंकि इसका कार्यान्वयन चरण (2–31 अक्तूबर, 2025) भारत के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा उत्साहपूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। विभिन्न मंत्रालयों द्वारा लोक शिकायतों के निपटारे में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं।

विशेष अभियान 5.0

  • विशेष अभियान 5.0 (आधिकारिक तौर पर, लंबित मामलों के निपटान हेतु विशेष अभियान 5.0 या SCDPM 5.0) भारत सरकार की एक पहल है, जिसे प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा संचालित किया जा रहा है।
    • पूर्व संस्करणों की सफलता पर आधारित, अभियान 5.0 का मुख्य उद्देश्य – “लंबित मामलों को कम करना और स्वच्छता को संस्थागत बनाना” है।
  • प्राथमिक उद्देश्य:
    • लोक शिकायतों, अपीलों और अंतर-मंत्रालयी संदर्भों के निपटान को तीव्र कर लंबित मामलों को कम करना।
    •  डिजिटल दक्षता को बढ़ावा देने के लिये पुरानी भौतिक और ई-फाइलों की समीक्षा करना और उन्हें बंद करना।
    • कार्यस्थलों और सार्वजनिक कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाना।
    • ई-अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 के अंतर्गत वैज्ञानिक तरीके से ई-अपशिष्ट और स्क्रैप का निपटान सुनिश्चित करना।

और पढ़ें: डिकोडिंग गुड गवर्नेंस

close
Share Page
images-2
images-2