दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

महिलाओं के उत्थान और कल्याण हेतु लिये गए अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय

  • 09 Mar 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्वीट कर बताया कि प्रदेश की सभी महिलाओं के उत्थान और कल्याण हेतु अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।
  • उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं के बाद उच्चतर, माध्यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता के लिये पाठ पढ़ाया जाएगा, जो महिला उन्मुखी होगा।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् छात्राओं को रोज़गार दिलवाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण और जॉब फेयर आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा छात्राओं को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, अंग्रेज़ी, कम्युनिकेशन और वर्क रेडीनेस का 60 से 80 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • उन्होंने बताया कि बालिकाओं के लिये स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग शामिल होगी।
  • प्रदेश की महिला हथकरघा एवं हस्तशिल्प कारीगरों को एनआईडी और निफ्ट संस्थानों के माध्यम से आधुनिक डिज़ाइंस और उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow