इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

उत्कृष्ट जल प्रबंधन के लिये मध्य प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार

  • 19 Jun 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

17 जून, 2023 को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में मध्य प्रदेश को जल-संरक्षण, प्रबंधन एवं उपयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अपर मुख्य सचिव एस.एन. मिश्र को प्रथम पुरस्कार के प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया।  
  • यह देश का चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2022 है। कार्यक्रम में 11 विभिन्न श्रेणी में  41 विजेताओं को सम्मानित किया गया। 
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इंदौर नगर निगम को जल आपूर्ति तथा वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी के द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और एक लाख 50 हज़ार रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। 
  • मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि विगत 18 वर्ष में प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ कर 45 लाख हेक्टेयर हो गया है, जिसे वर्ष 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर किये जाने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। 
  • प्रदेश में बांध से सीधे खेतों तक भूमिगत पाइप लाइन से जल पहुँचाने का नवाचार हुआ है। प्रदेश की मोहनपुरा एवं कुंडालिया परियोजना, जिसकी सिंचाई क्षमता 2 लाख 25 हज़ार हेक्टेयर है, जल उपयोग दक्षता उन्नयन के क्षेत्र में अनुकरणीय सिंचाई परियोजना के रूप में स्थापित हो चुकी है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2