इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में हुआ मध्य प्रदेश दिवस समारोह

  • 19 Nov 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

18 नवंबर, 2022 को प्रगति मैदान नई दिल्ली में चल रहे 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में मध्य प्रदेश दिवस समारोह का सांस्कृतिक भव्यता के साथ आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लघु उद्योग निगम अध्यक्ष इमरती देवी, सचिव सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पी. नरहरि, महाप्रबंधक लघु उद्योग निगम रोहित सिंह और आवासीय आयुक्त पंकज राग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • सचिव पी. नरहरि ने बताया कि आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित इस व्यापार मेले में मध्य प्रदेश मंडप का निर्माण ‘वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल’थीम पर किया गया है।
  • यह मंडप इंदौर में निकट भविष्य में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने के लिये आगंतुकों को निमंत्रित करता है। यह मंडप आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश रोड मैप सहित प्रदेश की नीतियों, उपलब्धियों, सांस्कृतिक धरोहर, कला और संस्कृति का अवलोकन करने का अवसर प्रदान करता है। छतरपुर की माटी शिल्प और भोपाल की जरी-जरदोजी कला का सजीव प्रदर्शन भी मंडप में किया जा रहा है।
  • मध्य प्रदेश दिवस समारोह में प्रदेश की समृद्ध संगीत और नृत्य विरासत का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भेरू सिंह चौहान और समूह ने मालवा क्षेत्र के कबीर लोकगायन और संजय महाजन एवं समूह ने निमाड़ क्षेत्र के गणगौर लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
  • समारोह में शासकीय और निजी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरस्कार भी वितरित किये गए। मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड को पहला पुरस्कार और मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन को दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2