दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर महाकाल के लड्डुओं को अयोध्या के लिये रवाना किया

  • 22 Jan 2024
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तुलसी मानस मंदिर से अयोध्या के लिये 5 लाख लड्डुओं से भरे 'प्रसाद रथ' (ट्रक) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य बिंदु:

  • मुख्यमंत्री ने मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में भगवान राम की पूजा की तथा अयोध्या पर रामगोपाल सोनी द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया।
  • भगवान राम के प्रति प्रेम, आस्था और भक्ति के प्रतीक के रूप में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।
  • उन्होंने उज्जैन और अयोध्या के समान सांस्कृतिक तथा धार्मिक संबंध के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक एवं पौराणिक घटनाएँ प्रौद्योगिकी का ज्ञान प्रदर्शित करती हैं।

close
Share Page
images-2
images-2