मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर महाकाल के लड्डुओं को अयोध्या के लिये रवाना किया | 22 Jan 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तुलसी मानस मंदिर से अयोध्या के लिये 5 लाख लड्डुओं से भरे 'प्रसाद रथ' (ट्रक) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य बिंदु:

  • मुख्यमंत्री ने मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में भगवान राम की पूजा की तथा अयोध्या पर रामगोपाल सोनी द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया।
  • भगवान राम के प्रति प्रेम, आस्था और भक्ति के प्रतीक के रूप में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।
  • उन्होंने उज्जैन और अयोध्या के समान सांस्कृतिक तथा धार्मिक संबंध के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक एवं पौराणिक घटनाएँ प्रौद्योगिकी का ज्ञान प्रदर्शित करती हैं।