इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की जोधैया बाई बैगा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’से सम्मानित

  • 09 Mar 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली मध्य प्रदेश की जोधैया बाई बैगा को ‘नारी शत्ति पुरस्कार’से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। वर्ष 2020 और 2021 के लिये 14-14 पुरस्कार दिये गए तथा एक पुरस्कार संयुत्त रूप से दो महिलाओं को प्रदान किया गया।
  • ये पुरस्कार उद्यमशीलता, कृषि, नवाचार, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, वन्यजीव संरक्षण, भाषा विज्ञान, मर्चेंट नेवी, शिक्षा, साहित्य, स्टेम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) और दिव्यांगजन अधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिये गए।
  • आदिवासी बैगा कला को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिये मध्य प्रदेश की जोधैया बाई बैगा को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जनजातीय संस्कृति को कैनवास पर चित्रित करने वाली जोधैया बाई बैगा के काम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इटली और फ्राँस में प्रदर्शित किया जा चुका है। 
  • उल्लेखनीय है कि कमज़ोर और हाशिये पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को हर वर्ष नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। कोरोना महामारी के कारण 2020 का नारी शत्ति पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं हो पाया था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2