ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2024

  • 16 Nov 2024
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

राजस्थान सरकार का पर्यटन विभाग और पशुपालन विभाग वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2024 की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें दैनिक खेल प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जो प्रतिभागियों को आनंदित करेंगे।

मुख्य बिंदु

  • खेलकूद गतिविधियाँ:
    • पुष्कर मेला मैदान में घरेलू और विदेशी पर्यटकों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिससे लोगों में आपसी विश्वास और मैत्री को बढ़ावा मिला।
  • अनोखी प्रतियोगिताएं:
    • ' शान -ए-मूंछ' (मूंछों की शान) प्रतियोगिता में मूंछों के गौरव का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
    • ' साफा और तिलक' प्रतियोगिता का उद्देश्य विदेशियों को राजस्थान की लोक संस्कृति से जोड़ना तथा स्थानीय पहनावे और संस्कृति के बारे में जागरूकता प्रसारित करनी थी।

close
Share Page
images-2
images-2