ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का उद्घाटन

  • 02 Nov 2022
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

1 नवंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के अजमेर स्थित पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला-2022 का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि पुष्कर धाम सभी वर्गों की आस्था का केंद्र है तथा यहाँ सभी जाति और धर्मों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिये पुष्कर मेले में बृहद् स्तर पर उत्कृष्ट एवं भव्य व्यवस्थाएँ की गई हैं।
  • इस अवसर पर उन्होंने अजमेर और पुष्कर में 110 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया है। इसमें स्मार्ट सिटी, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं वन विभाग के तहत विभिन्न विकास कार्य और परियोजनाएँ शामिल थीं।
  • उन्होंने बताया कि पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिये डीपीआर तैयार कर ली गई है और करीब 11 करोड़ रुपए की लागत से पुष्कर का विकास कराया जाएगा एवं पुष्कर में घाटों का जीर्णोर्द्धार एवं अन्य विकास कार्य जल्द पूरे किये जाएंगे। 
close
Share Page
images-2
images-2