राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने टाइम्स B-स्कूल रैंकिंग 2026 में टॉप किया
- 02 Feb 2026
- 13 min read
चर्चा में क्यों?
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) ने टाइम्स B-स्कूल रैंकिंग 2026 में पहला स्थान हासिल किया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक व्यवसाय शिक्षा पर विशेष ध्यान देने वाले भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में उसकी स्थिति और सुदृढ़ हुई है।
मुख्य बिंदु:
- IIFT: यह वर्ष 1963 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित किया गया।
- स्थिति: यह एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है जिसके परिसर दिल्ली, कोलकाता, काकिनाडा और गिफ्ट सिटी में स्थित हैं।
- मुख्य फोकस: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिये विशेष रूप से तैयार प्रमुख MBA कार्यक्रम, कार्यकारी शिक्षा और डॉक्टोरल अनुसंधान प्रदान करता है।
- SRM यूनिवर्सिटी AP (पारी स्कूल ऑफ बिज़नेस): शीर्ष उभरते B-स्कूल श्रेणी में प्रथम स्थान पर रही।
- रैंकिंग का महत्त्व: टाइम्स B-स्कूल रैंकिंग 2026 शैक्षणिक उत्कृष्टता, रोज़गार परिणाम, उद्योग सहभागिता, पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता और प्रतिष्ठा जैसे मापदंडों पर बिज़नेस स्कूलों का मूल्यांकन करती है।
- नेतृत्वकारी भूमिका: IIFT का प्रथम स्थान हासिल करना अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय शिक्षा में उसकी मज़बूती और वैश्विक व्यापार की गतिशीलताओं के लिये भविष्य के अभिकर्त्ताओं को तैयार करने में उसकी भूमिका को दर्शाता है।
- रणनीतिक विस्तार: यह उपलब्धि संस्थान के बढ़ते वैश्विक उन्मुखीकरण, शैक्षणिक कठोरता और दुबई में उसके ऑफशोर परिसर जैसी नई पहलों की शुरुआत को श्रेय दिया जाता है।
- विज़न 2047: वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ज़ोर दिया कि संस्थान की उत्कृष्टता ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप है और ऐसे प्रशिक्षित कार्यबल को तैयार कर रही है जो भारत को वैश्विक व्यापार की महाशक्ति बनाने में सक्षम हों।
|
और पढ़ें: विकसित भारत |