राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारत ने तीसरा ICC पुरुष T20 विश्व कप खिताब जीता
- 09 Mar 2026
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
भारत ने 2026 ICC पुरुष T20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने 8 मार्च, 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा T20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया।
मुख्य बिंदु:
- आयोजक: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)
- मेज़बान: भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से 7 फरवरी से 8 मार्च, 2026 तक इस टूर्नामेंट की मेज़बानी की।
- चैंपियन: भारत ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए तीसरा T20 विश्व कप जीता। इसके साथ ही भारत तीन T20 विश्व कप जीतने वाली टीम और घरेलू धरती पर यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया।
- भारतीय टीम (2026 ICC पुरुष T20 विश्व कप) के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे।
- उपविजेता: न्यूज़ीलैंड
- न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिशेल सेंटनर थे।
- प्रारूप: टूर्नामेंट में 20 टीमें थीं, जिन्हें चार समूहों में विभाजित किया गया। इसके बाद सुपर-8 चरण और फिर नॉकआउट मुकाबले खेले गए।
- प्रमुख आँकड़े और पुरस्कार
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: संजू सैमसन (भारत) — 321 रन, औसत 80.25
- मैन ऑफ द मैच (फाइनल): जसप्रीत बुमराह (भारत) — 4/15
- सबसे अधिक रन: साहिबज़ादा फरहान (पाकिस्तान) — 383 रन
- सबसे अधिक विकेट: जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती (भारत) — 14-14 विकेट
- फाइनल मैच का संक्षिप्त विवरण:
- भारत: 20 ओवर में 255/5
- न्यूज़ीलैंड: 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट
|
और पढ़ें: रिकॉर्ड |