राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारत में पारंपरिक चिकित्सा पर द्वितीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन
- 16 Dec 2025
- 18 min read
चर्चा में क्यों?
भारत 17-19 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर द्वितीय WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा, जो वर्ष 2023 में गांधीनगर, गुजरात में आयोजित पहले शिखर सम्मेलन पर आधारित है।
मुख्य बिंदु
- आयोजक: यह सम्मेलन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और आयुष मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, ताकि पारंपरिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य तथा कल्याण पर वैश्विक संवाद को आगे बढ़ाया जा सके।
- विषय: सम्मेलन का विषय है “लोगों और ग्रह के लिये संतुलन बहाल करना: कल्याण का विज्ञान तथा अभ्यास”, जिसमें न्यायसंगत एवं सतत स्वास्थ्य प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- वैश्विक विस्तार: 100 से अधिक देशों के नीति निर्माता और नेता पारंपरिक चिकित्सा की भविष्य की भूमिका को आकार देने हेतु इसमें भाग लेंगे।
- उद्देश्य: यह कार्यक्रम पारंपरिक चिकित्सा की प्रासंगिकता को पुन: पुष्टि करने के साथ-साथ इसे विज्ञान, साक्ष्य और ज़िम्मेदार अभ्यास के आधार पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों में एकीकृत करने को बढ़ावा देगा।
- WHO रणनीति: चर्चाएँ WHO की वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा रणनीति 2025-2034 के अनुरूप होंगी, जिसका उद्देश्य जन-स्वास्थ्य सेवा और ग्रह कल्याण को बढ़ावा देना है।
- सामूहिक सत्र: प्रमुख विचार-विमर्श में स्वास्थ्य प्रणालियों में संतुलन पुनर्स्थापित करना, वैज्ञानिक निवेश, शासन, जैवविविधता संरक्षण और स्वदेशी अधिकार शामिल होंगे।
- नवाचार और साक्ष्य: सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित डिजिटल प्रौद्योगिकियों के नैतिक उपयोग के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा को ज़िम्मेदारी से बढ़ावा देने के लिये नवीन दृष्टिकोणों पर ज़ोर दिया जाएगा।
- विविध मुद्दे: 25 से अधिक सत्रों में विनियमन, एकीकरण, जैवविविधता संरक्षण तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों पर चर्चा की जाएगी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
- स्थापना: इसकी स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को की गई थी और इसका मुख्यालय ज़िनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।
- प्रकार: यह वैश्विक जन स्वास्थ्य के लिये संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
- सदस्यता: जनवरी 2025 तक इसके 194 सदस्य देश हैं।
- उद्देश्य: WHO का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) प्राप्त करना और वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थितियों का प्रभावी जवाब देना है।
- वर्तमान महानिदेशक: संगठन के वर्तमान महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस (2017 से हैं।