दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



हरियाणा

देश में सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग गठित करने वाला हरियाणा पहला राज्य

  • 28 Nov 2023
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

26 नवंबर, 2023 को हरियाणा के सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा देश में पहला राज्य है, जहाँ पर सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिकों के कल्याण के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

प्रमुख बिंदु

  • हरियाणा में युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना के जवानों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों को पहले अनुग्रह राशि 20 लाख रुपए दी जाती थी, जिसे प्रदेश सरकार ने बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया गया है।
  • इसके साथ ही आई.ई.डी. ब्लास्ट के दौरान शहीद होने पर भी 50 लाख रुपए दिये जाते हैं।
  • हरियाणा सरकार ने अक्तूबर, 2014 से अब तक शहीद सैन्य/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 367 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान की है।
  • 26 नवंबर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानु पंचकूला में संविधान दिवस एवं मिलेट्स डे मनाया गया। इस अवसर पर मिलेट्स से बने प्रोडक्ट भी प्रदर्शित किये गए।
  • इस अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानु पंचकूला के महानिरीक्षक ए.पी.एस. निम्बाड़िया भी मौज़ूद रहे।
  • गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
close
Share Page
images-2
images-2
× Snow