प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

मुख्यमंत्री ने 8 राज्य राजमार्गों के सुधार और सिवाहा-पिल्लूखेड़ा रोड के चौड़ीकरण को दी मंज़ूरी

  • 28 Nov 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2023 को हरियाणा राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने और निर्बाध परिवहन सुविधा की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 75.16 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 8 राज्य राजमार्गों के सुधार के अलावा 1.47 करोड़ की लागत से सिवाहा-पिल्लूखेड़ा सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिये प्रशासनिक मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

  • 6.80 करोड़ रुपए के अनुमानित बजट के साथ अंबाला ज़िले में 12.72 किलोमीटर तक फैली जगाधरी-बिलासपुर साढ़ौरा-नारायणगढ़-रायपुर रानी का सड़क सुधार किया जाएगा।
  • 1.69 करोड़ रुपए की अनुमानित राशि के साथ भिवानी ज़िले में बरवाला-हिसार-सिवनी सिंघानी सड़क (एसएच-19) का सुधार किया जाएगा, इस सड़क की लंबाई 5.40 किमी. है।
  • 5.38 करोड़ रुपए की लागत से भिवानी ज़िले में 9.23 किलोमीटर तक फैली रेवाड़ी-दाहिना-कनीना-महेंद्रगढ़-सतनाली-लोहारू सड़क (एसएच संख्या-26) का सुधार किया जाएगा।
  • 17.72 करोड़ रुपए की लागत से 32.00 किलोमीटर लंबी महेंद्रगढ़ ज़िले में महेंद्रगढ़-सतनाली-लोहारू सड़क (एसएच-24) का सुधार किया जाएगा।
  • हिसार ज़िले में 7.62 करोड़ रुपए की लागत से 11.67 किलोमीटर लंबी आदमपुर से झांसल रोड का सुधार शामिल है।
  • करीब 27.58 करोड़ रुपए से हिसार ज़िले में 26.038 किलोमीटर लंबी करनाल असंध-जींद-हांसी रोड (एसएच-12) का सुधार किया जाएगा।
  • करनाल ज़िले में कुल 3.8 करोड़ रुपए की लागत से 0.500 किलोमीटर लंबी कुंजपुरा करनाल रोड (एसएच-08) पर आरसीसी साइड ड्रेन बनाया जाएगा।
  • 7.96 करोड़ रुपए से हिसार ज़िले में 7.064 किलोमीटर लंबी सुरेवाला चौक से उकलाना भूना (एसएच-02) रोड के अलावा 1.47 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सिवाह से पिल्लूखेड़ा रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2