ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


हरियाणा

अंडर-20 महिला विश्व कप के लिये भारतीय टीम में हरियाणा का वर्चस्व

  • 05 Aug 2025
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC) 2025 के लिये भारतीय महिला कुश्ती टीम का चयन कर लिया गया है, जिसमें दस में से नौ पहलवान हरियाणा से हैं। यह उपलब्धि महिला कुश्ती में हरियाणा की प्रभुत्वपूर्ण स्थिति को दर्शाती है।

  • यह चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक ज़ाग्रेब (क्रोएशिया) में आयोजित की जाएगी।

मुख्य बिंदु

  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 के लिये ट्रायल दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किये गए, जहाँ देशभर की 42 महिला पहलवानों ने टीम में स्थान पाने के लिये प्रतिस्पर्द्धा की।
    • चयनित 10 पहलवानों में से केवल वैष्णवी पाटिल महाराष्ट्र से हैं, शेष सभी हरियाणा से हैं।
    • भारतीय कुश्ती महासंघ (IWF) ने ट्रायल्स का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया। इस दौरान संजय सिंह (अध्यक्ष, IWF) भी उपस्थित थे।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC)

  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) द्वारा किया जाता है।
  • UWW कुश्ती के खेल की अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था है, जिसमें ग्रीको-रोमन कुश्ती (केवल पुरुष) और फ्रीस्टाइल कुश्ती (पुरुष और महिला) दोनों शामिल हैं।
  • UWW का मुख्यालय कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्ज़रलैंड में है।
  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की उपलब्धियाँ: 
    • भारत ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अब तक कुल 23 पदक जीते हैं, जिनमें 1 स्वर्ण, 5 रजत, और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

close
Share Page
images-2
images-2