राजस्थान
अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता
- 01 May 2025
- 2 min read
चर्चा में क्यों?
20 से 22 अप्रेल 2025 तक राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के तत्त्वावधान में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता राजस्थान के कोटा ज़िले में आयोजित की गई।
मुख्य बिंदु
- प्रतियोगिता के बारे में:
- इसका आयोजन भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI - Wrestling Federation of India) द्वारा किया जाता है।
- यह आयोजन पहली बार राजस्थान के कोटा ज़िले के रघुराई एंडो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया।
- इसमें 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 800 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया।
- पुरुषों के ग्रीकोरोमन और फ्री स्टाइल तथा महिला फ्री स्टाइल वर्गों में मुकाबले आयोजित हुए।
- प्रत्येक वर्ग में 10-10 वेट कैटेगरी थीं।
- विजेता
- इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने कुल 16 स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- दिल्ली ने कुल 6 स्वर्ण पदक जीतकर द्वितीय स्थान जबकि उत्तर प्रदेश ने 3 स्वर्ण पदक जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI):
- WFI भारत में कुश्ती की शासी निकाय है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
- इसे भारत सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त है।
- यह विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है जिनमें प्रो रेसलिंग लीग, राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप शामिल हैं।
- WFI ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय पहलवानों का समर्थन और प्रशिक्षण भी प्रदान करता है।