ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

मिशन परिंदा अभियान

  • 01 May 2025
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

राजस्थान के बारां ज़िला प्रशासन द्वारा पंचायती राज दिवस के अवसर पर ‘मिशन परिंदा’ अभियान का  शुभारंभ किया गया। 

मुख्य बिंदु

  • अभियान के बारे में:
    • इस अभियान का उद्देश्य पक्षियों को गर्मी में पानी उपलब्ध कराना और पर्यावरण संरक्षण तथा जैवविविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
    • अभियान के पहले चरण में सभी सरकारी कार्यालयों में पानी के पात्र लगाए जाएंगे जिनमें नियमित रूप से ठंडा पानी भरा जाएगा। 
    • दूसरे चरण में घोंसले लगाए जाएंगे, जो खास तौर पर गर्मियों में पक्षियों के लिये सुरक्षा और आराम का माध्यम होंगे। ये घोंसले विशेष रूप से घास तथा नारियल के रेशों से बनाए जाएंगे।
    • ज़िला प्रशासन ने आम लोगों से भी इस अभियान से जुड़ें और अपने घरों तथा कार्यस्थलों पर पानी के पात्र लगाने की अपील की है।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: 

  • 24 अप्रैल को मनाया जाने वाला यह दिवस 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के अधिनियमन का प्रतीक है, जिसके माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं (PRI) को सांविधिक प्रस्थिति प्रदान की गई। 
  • इसका पहला आयोजन वर्ष 2010 में किया गया था।

close
Share Page
images-2
images-2