राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
गोवा बना बर्ड एटलस प्रकाशित करने वाला दूसरा भारतीय राज्य
- 10 Feb 2026
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
गोवा पक्षियों के दस्तावेज़ीकरण और जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना व्यापक राज्य-स्तरीय बर्ड एटलस प्रकाशित करने वाला भारत का दूसरा राज्य बन गया है।
मुख्य बिंदु:
- राज्य: गोवा में ‘बर्ड एटलस ऑफ गोवा’ जारी किया गया, जिससे यह ऐसा करने वाला भारत का दूसरा राज्य बन गया।
- केरल राज्य-स्तरीय बर्ड एटलस प्रकाशित करने वाला पहला भारतीय राज्य था।
- लॉन्च: इस एटलस का विमोचन गोवा के नौवें बर्ड फेस्टिवल के दौरान किया गया, जो जैव विविधता के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर राज्य के ज़ोर को दर्शाता है।
- उद्देश्य: यह बर्ड एटलस गोवा में पक्षी प्रजातियों और उनके वितरण का व्यवस्थित तथा स्थानिक मानचित्रण प्रदान करता है।
- इससे दीर्घकालिक पारिस्थितिक निगरानी, वैज्ञानिक अनुसंधान और संरक्षण योजना को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
- कार्यप्रणाली: यह एटलस नागरिक विज्ञान (सिटिजन साइंस) के सहयोग से तैयार किया गया, जिसमें पक्षी विज्ञानी, शोधकर्त्ता, पक्षी प्रेमी तथा स्वयंसेवकों ने फील्ड अवलोकन और डेटा प्रदान किया।
- महत्त्व:
- यह राज्य स्तर पर पक्षी जैव विविधता से संबंधित आँकड़ों की कमी को पूरा करता है।
- यह नीति निर्माताओं और संरक्षणकर्त्ताओं को आवास संरक्षण तथा प्रजाति प्रबंधन के लिये सूचित रणनीतियाँ बनाने में सहायता करेगा।
- यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देती है।
|
और पढ़ें: गोवा |