ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

बरवास माईक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास

  • 06 Jul 2023
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

5 जुलाई, 2023 को राजस्थान के युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने राज्य में 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली बूंदी ज़िले के बरवास माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • बूंदी ज़िले के बरवास गाँव में परियोजना के निर्माण से क्षेत्र के जलस्तर में वृद्धि होगी। किसानों को फसल बुवाई में विकल्प मिलेंगे और भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी। इसका सीधा लाभ काश्तकारों को मिलेगा। 
  • उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने राज्य बजट में हिंडोली-नैनवाँ क्षेत्र के लिये कई घोषणाएँ की गई हैं। बीते चार सालों में इस क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, सड़क सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्य हुआ है।  
  • राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बनाए गए मिनी डेम और एनीकटों से किसानों को सिंचाई तथा ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। साथ ही, क्षेत्र के भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हो रही है। इन कार्यों पर 200 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।

close
Share Page
images-2
images-2