दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

डेनमार्क ने HIV तथा सिफिलिस के माता से शिशु संचरण का उन्मूलन किया

  • 10 Mar 2026
  • 13 min read

चर्चा में क्यों?

27 फरवरी, 2026 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेनमार्क को यूरोपीय संघ का पहला देश प्रमाणित किया, जिसने HIV और सिफिलिस दोनों के माँ-से-शिशु में संचरण (EMTCT) को समाप्त कर दिया है।

मुख्य बिंदु:   

  • उपलब्धि: डेनमार्क ने वर्ष 2021 से 2024 के बीच EMTCT के लिये निर्धारित कड़े अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा किया, जिनमें शामिल हैं:
    • संक्रमण दर: नवजात शिशुओं में नए संक्रमणों को प्रति 1,00,000 जीवित जन्मों पर 50 से कम रखना।
    • जाँच और उपचार: यह सुनिश्चित करना कि कम से कम 95% गर्भवती महिलाओं की जाँच हो और उन्हें आवश्यक उपचार प्राप्त हो।
    • सार्वभौमिक देखभाल: अपनी सार्वभौमिक स्वास्थ्य प्रणाली के माध्यम से मुफ्त या कम लागत पर प्रसवपूर्व जाँच और देखभाल उपलब्ध कराना।
  • वैश्विक स्थिति: डेनमार्क अब बोत्सवाना, मलेशिया और क्यूबा सहित 20 से अधिक देशों तथा क्षेत्रों में शामिल हो गया है, जिन्हें WHO द्वारा इसी प्रकार की मान्यता प्राप्त है।
  • ट्रिपल एलिमिनेशन लक्ष्य: अब डेनमार्क अपने प्रमाणित संक्रमण-मुक्त सूची में हेपेटाइटिस B को जोड़कर ‘ट्रिपल एलिमिनेशन’ हासिल करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
  • जन स्वास्थ्य: यह उपलब्धि समन्वित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और मज़बूत डेटा निगरानी प्रणालियों की प्रभावशीलता को दर्शाती है।
  • मानवाधिकार: यह सफलता ऐसे अधिकार-आधारित नीतियों पर आधारित है, जो किसी भी पृष्ठभूमि के बावजूद सभी के लिये स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुँच सुनिश्चित करती हैं।
  • SDG लक्ष्य: यह उपलब्धि नवजात शिशुओं और बच्चों की निवारणीय मृत्यु को समाप्त करने, सतत विकास लक्ष्य 3 (अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण) की प्राप्ति में प्रत्यक्ष रूप से सहायक है।

और पढ़ें: SDG, HIV और सिफिलिस

close
Share Page
images-2
images-2