दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार के जहानाबाद के वाणावर में रोपवे का निर्माण शुरू

  • 08 Dec 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जहानाबाद ज़िले के ऐतिहासिक ‘मगध का हिमालय’नाम से मशहूर मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर पहाड़ पर लंबे अरसे के बाद रोपवे निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • जहानाबाद ज़िले के इस पहाड़ी इलाके के हथियाबोर में निर्माण कंपनी के द्वारा कैंप कार्यालय खोला गया है तथा पहाड़ी इलाके में लगे जंगल की सफाई भी की गई है।
  • रोपवे के निर्माण का कार्य बिहार राज्य पुल निगम ने बंगाल की कंपनी दामोदर रोपवे निर्माण लिमिटेड को सौंपा है। पहाड़ी इलाके में निर्माण कंपनी के मज़दूर पहाड़ के चिह्नित स्थानों पर पत्थरों को तोड़कर ड्रिल मशीन के सहयोग से पत्थर में पीलिंग का कार्य कर रहे हैं।
  • ज्ञातव्य है कि वाणावर पहाड़ पर रोपवे निर्माण के लिये राज्य के मखदुमपुर के पूर्व विधायक सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 16 नवंबर, 2016 को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान की थी।
  • हालाँकि कुछ माह पूर्व वन विभाग ने भी रोपवे निर्माण के लिये अपनी मंज़ूरी एवं एनओसी दे दिया है, जिसके बाद दामोदर रोपवे कंपनी के द्वारा कार्य शुरू किया गया।
  • वाणावर पहाड़ में रोपवे निर्माण दो इलाकों से कराया जाएगा। प्रथम फेज में हथियाबोर एवं दूसरे फेज में पाताल गंगा से कार्य कराया जाएगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow