प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

अलीराजपुर में मुख्यमंत्री मेगा हेल्थ कैंप

  • 15 Jan 2024
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के ग्राम उमराली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मुख्यमंत्री निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ।

मुख्य बिंदु:

  • EMRS की शुरुआत वर्ष 1997-98 में दूरदराज़ के क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये की गई थी ताकि वे उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा का लाभ उठा सकें और विभिन्न क्षेत्रों में रोज़गार प्राप्त कर सकें।
  • वर्ष 2022 से 50% से अधिक ST आबादी और कम-से-कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एक EMRS होगा।
  • एकलव्य विद्यालय नवोदय विद्यालय के समान होंगे और उनमें खेल एवं कौशल विकास में प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा स्थानीय कला तथा संस्कृति के संरक्षण के लिये विशेष सुविधाएँ होंगी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2