इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

वृत्त स्तरीय चयन प्रतियोगिता

  • 03 Dec 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

2 दिसंबर, 2021 तक कांकेर वृत्त स्तर से खिलाड़ियों का चयन करने हेतु वृत्त स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन नगर सेनानी ग्राउंड सिंगारभाट एवं शासकीय नरहरदेव ग्राउंड कांकेर में स्थित इन्डोर स्टेडियम में संपंन किया गया। 

प्रमुख बिंदु

  • कांकेर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक राजू आगसिमनी द्वारा 1 दिसंबर को समस्त खिलाड़ियों को शपथ वाचन के साथ वृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की गई।
  • प्रतियोगिता में वनवृत्त कांकेर के अंतर्गत वनमंडल कांकेर, नारायणपुर, कोंडागाँव, केशकाल, पूर्व भानुप्रतापपुर, पश्चिम भानुप्रतापपुर एवं वन विकास निगम अंतागढ़ (भानुप्रतापपुर) के 168 नियमित अधिकारियों ने, कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। 
  • प्रत्येक प्रतिस्पर्धा के लिये राष्ट्रीय कीर्तिमानों को आधार मानकर प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिये किया जाएगा। कांकेर वृत्त स्तरीय खेलकूद के नोडल अधिकारी अरविंद पी.एम. (भा.व.से.) वनमंडलाधिकारी कांकेर हैं। 
  • उल्लेखनीय है कि वन जलवायु एवं परिवर्तन विभाग के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन माह फरवरी 2022 में पंचकूला (हरियाणा) में किया जाएगा, जिसके लिये इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 
  • विगत वर्ष 25वीं वन खेलकूद प्रतियोगिता भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित की गई थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2