इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

मुख्यमंत्री ने किया केसरिया स्तूप के मार्गीय सुविधा केंद्र सह कैफेटेरिया का उद्घाटन

  • 13 Dec 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2023 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण ज़िले के केसरिया स्तूप के मार्गीय सुविधा केंद्र सह कैफेटेरिया का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं केसरिया स्तूप के प्रागंण में पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस योजना की लागत राशि 6.90 करोड़ रुपए है। कैफेटेरिया के बन जाने से यहाँ आने वाले पर्यटकों को ठहरने में सुविधा होगी। केसरिया स्तूप के प्रागंण में पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्यों की महत्त्वपूर्ण योजना की लागत 19.77 करोड़ रुपए है।
  • यहाँ बौद्ध प्रतीक चिह्नों में विशिष्ट महत्त्व रखने वाले केसरिया स्तूप के पास ही उसकी एक प्रतिकृति का निर्माण किया जाएगा। इसमें मुख्य स्तूप के विलुप्त भाग संरचना में उकेरे जाएंगे।
  • मुख्य संरचना के चारों ओर कुल आठ लघु प्रतिकृतियाँ बनाई जाएंगी, जिनमें विश्व शांति स्तूप, महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, अशोक स्तंभ वैशाली, विक्रमशिला, गुरूपा बोध स्थल, बराबर की गुफा एवं सुजाता स्तूप शामिल हैं।
  • इसमें पर्यटकों को बौद्ध वास्तुकला की संपूर्ण झलक मिलेगी। स्तूप जैसी आकृति के अंदर 45 सीटों वाले सभागार का निर्माण भी किया जाएगा, जो ऑडियो-विजुअल सिस्टम से लैस होगा।
  • इस संरचना में भगवान बुद्ध से संबंधित लघु वृतचित्र एवं प्रदर्शनी दिखाए जाने के लिये प्रदर्शनी हाल का भी प्रबंध किया गया है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराया गया है। योजना के अंतर्गत टूरिस्ट विजिटिंग सेंटर एवं कैफेटेरिया भवन का निर्माण कराया गया है।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2