इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

  • 13 Dec 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2023 को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौज़ूदगी में राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक में जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • राजस्थान के पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौज़ूदगी में विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे ने भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा था।
  • विधायक दल की बैठक में जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक दीया कुमारी और जयपुर के दुदू सीट से विधायक प्रेम चंद्र बैरवा को उप-मुख्यमंत्री चुना गया। अजमेर उत्तर से लगातार पाँचवीं बार विधायक बने वासुदेव देवनानी को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा।
  • राजस्थान का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भजन लाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नई सरकार 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेगी।
  • 56 साल के भजन लाल शर्मा सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं और पहली बार विधायक बनकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। वे भाजपा के प्रदेश महासचिव भी हैं।
  • विदित हो कि स्वतंत्रता के बाद से अब तक राजस्थान में 13 मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भजन लाल शर्मा 14वें मुख्यमंत्री होंगे।
  • राजस्थान में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अशोक गहलोत के नाम दर्ज है। वे लगातार 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सबसे लंबे कार्यकाल में दूसरे नंबर पर मोहनलाल सुखाड़िया रहे हैं।
  • राजस्थान में वर्ष 1949 से अब तक 25 बार सरकार का गठन हुआ, जिसमें 20 बार कॉन्ग्रेस, 4 बार भाजपा और 1 बार जनता पार्टी की सरकार बनी है। भाजपा अब पाँचवीं बार सत्ता संभालने जा रही है। अब तक तीन बार प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2