दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

माँ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड एवं संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास के गठन की स्वीकृति

  • 06 Jul 2023
  • 8 min read

चर्चा में क्यों? 

4 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में माँ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया।  

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की 22 अप्रैल, 2023 की घोषणा के आधार पर पाल-गडरिया, धनगर वर्ग के समग्र कल्याण के लिये माँ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड का गठन करने का निर्णय लिया गया।  
  • माँ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड में 1 अध्यक्ष एवं 4 सदस्य होंगे। इस बोर्ड के गठन से पाल-गडरिया, धनगर वर्ग के व्यक्तियों के लिये शासन की कल्याणकारी/ जन-हितकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।  
  • इस वर्ग की आवश्यकता अनुसार कार्यक्रमों का निर्माण किया जा सकेगा। इससे इस वर्ग के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को गति प्राप्त हो सकेगी।  
  • इसके साथ ही मंत्रि-परिषद ने मध्य प्रदेश लोक न्यास अधिनियम अंतर्गत ‘संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास’की स्थापना एवं गठन के लिये भी स्वीकृति प्रदान की।
close
Share Page
images-2
images-2