हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs

हरियाणा
Switch To English

अंशु मलिक बनीं वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर

  • 08 Oct 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

7 अक्टूबर, 2021 को नॉर्वे के ओस्लो में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में अंशु मलिक रजत पदक प्राप्त करने वाली देश की पहली महिला रेसलर बनी हैं।

प्रमुख बिंदु

  • अंशु मलिक को अमेरिका की ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन हेलेन मरॉलिस ने फाइनल में 4-1 से हराया। 
  • नॉर्वे में जारी इस प्रतियोगिता में 20 वर्षीय अंशु मलिक ने सेमीफाइनल में जूनियर यूरोपीय चैंपियन सोलोमिया विंक को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया था।
  • अंशु मलिक से पहले गीता फोगाट (2012), बबिता फोगाट (2012), पूजा ढांडा (2018) और विनेश फोगाट (2019) विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
  • इसी के साथ अंशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहुँचने वाली तीसरी भारतीय पहलवान बन गई हैं। उनसे पहले सुशील कुमार (2010) और बजरंग पूनिया (2018) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। सुशील ने 2010 में गोल्ड मेडल जीता था। 
  • उल्लेखनीय है कि 20 वर्षीय अंशु मलिक हरियाणा के जींद की निवासी हैं।
  • वहीं भारत की दिग्गज पहलवान सरिता मोर ने 59 किग्रा. भार वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्वीडन की सारा लिंडबोर्ग को 8-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। विश्व चैंपियनशिप 2021 में वह मेडल जीतने वाली दूसरी महिला पहलवान तथा ओवरऑल पदक जीतने वाली छठी महिला पहलवान हैं।
एसएमएस अलर्ट
Share Page
× Snow