दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिली कई सौगातें

  • 09 Mar 2022
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश के महिला-बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक, शारीरिक और मानसिक उत्थान के लिये विभिन्न कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

प्रमुख बिंदु 

  • महिला-बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को बैंकों से होने वाली प्रक्रियागत परेशानी को ध्यान में रखते हुए, धनाभाव को दूर करने के लिये पंजाब नेशलन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ऋण उपलब्ध कराने की विशेष योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत प्रदेश के लगभग 7136 महिला समूहों को 180 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। 
  • विभाग द्वारा किशोरी बालिकाओं के लिये अपराजिता मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। इसमें प्रत्येक ज़िले की 150 किशोरी बालिकाओं को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो एवं कुश्ती में 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
  • महिला-बाल विकास विभाग के महिला मैदानी अमले के स्वास्थ्य और पोषण स्तर के परीक्षण एवं उपचार के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी प्रारंभ किया गया है। 
  • अपर मुख्य सचिव अशोक शाह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व-सहायता समूहों के हितग्राहियों को बैंक के सहयोग से 8 ऑटो और एक ई-रिक्शा की प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया। 
  • संचालक महिला-बाल विकास डॉ. राम राव भोसले ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 41 लाख से ज्यादा बच्चों को ‘लाडली लक्ष्मी योजना’का लाभ मिला है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि जो पंचायत बेटियों के जन्म का उत्सव मनाएगी उसे ‘लाडली फ्रेंडली’घोषित किया जाएगा।
close
Share Page
images-2
images-2