झारखंड
कांशीराम जी की 19वीं पुण्यतिथि
- 08 Oct 2025
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम जी का 19वाँ परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) 9 अक्तूबर 2025 को धनबाद के लतानी स्थित अंबेडकर क्लब में मनाया गया।
मुख्य बिंदु
कांशीराम जी के बारे में
- जन्म एवं प्रारंभिक जीवन:
- 15 मार्च, 1934 को पंजाब में जन्मे, कांशीराम जी ने अपना जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और बहुजन समाज को सशक्त बनाने के लिये समर्पित कर दिया।
- कम उम्र से ही उन्होंने उत्पीड़ित समुदायों की दुर्दशा के प्रति गहरी सहानुभूति और करुणा का भाव प्रदर्शित किया।
- उन्होंने जाति व्यवस्था में व्याप्त असमानताओं को पहचाना और संगठित राजनीतिक कार्रवाई के माध्यम से यथास्थिति को चुनौती देने का संकल्प लिया।
- बहुजन समाज पार्टी की स्थापना:
- वर्ष 1984 में उन्होंने अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और धार्मिक अल्पसंख्यकों से युक्त बहुजन समाज को एकजुट करके एक सशक्त राजनीतिक शक्ति बनाने के उद्देश्य से बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की।
- उनका दृष्टिकोण समाज के वंचित वर्गों को अपने अधिकारों की मांग करने और भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में अपना उचित स्थान पाने के लिये एक मंच प्रदान करना था।
- अन्य प्रमुख संगठन:
- उन्होंने वर्ष 1971 में अखिल भारतीय पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ (BAMCEF) और वर्ष 1981 में दलित शोषित समाज संघर्ष समिति (DS-4) की भी स्थापना की।
- मृत्यु:
- 9 अक्तूबर, 2006 को उनका निधन हो गया।