दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष

  • 07 Nov 2025
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 नवंबर, 2025 को राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: वंदे मातरम् को बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा  7 नवंबर, 1875 को अक्षय नवमी के दिन रचित किया गया था।
    • यह गीत पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके प्रतिष्ठित उपन्यास आनंदमठ के भाग के रूप में प्रकाशित हुआ।
  • अंगीकरण: इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया ; इसके प्रथम दो पद्यांशों को 24 जनवरी,1950 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।
  • भाषा: मूलतः यह संस्कृतनिष्ठ बंगाली में रचित है
  • संगीत रचना: इसे रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा संगीतबद्ध किया  गया और यह पहली बार वर्ष 1896 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन में प्रस्तुत किया गया।
  • यह गीत भारत माता को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताता है तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है।
close
Share Page
images-2
images-2