इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स


प्रारंभिक परीक्षा

सिटमैक्‍स-2021

  • 16 Nov 2021
  • 2 min read

हाल ही में त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास सिंगापुर-भारत-थाईलैंड समुद्री अभ्यास (SITMEX) का तीसरा संस्करण हिंद महासागर के अंडमान सागर में आयोजित किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • परिचय:
    • यह अभ्यास भारत की सागर (SAGAR-हिंदमहासागरीय क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा एवं संवृद्धि ) नीति के उद्देश्यों के अनुरूप हैं।
      • इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडी (IISS) शांगरी-ला संवाद एशिया का प्रमुख रक्षा शिखर सम्मेलन है। इसे वर्ष 2002 में लॉन्च किया गया था।
    • भारतीय नौसेना द्वारा SITMEX का पहला संस्करण सितंबर 2019 में पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किया गया था। 
    • सिंगापुर द्वारा नवंबर 2020 में अभ्यास के दूसरे संस्करण की मेज़बानी की गई। इस अभ्यास के वर्ष 2021 संस्करण की मेजबानी थाईलैंड द्वारा की जा रही है।
    • इसमें कई सामरिक प्रशिक्षण अभ्यास शामिल हैं, जैसे- नौसेना युद्धाभ्यास और सतह युद्ध अभ्यास।
    • इसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में व्यापक समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में आपसी संबंधों को मज़बूत करना और सामान्य समझ और प्रक्रियाओं को विकसित करना है।
      • यह अभ्यास वार्षिक तौर पर आयोजित किया जाता है और जून 2018 में शांगरी-ला (Shangri-La) संवाद में भारत द्वारा इसकी घोषणा की गई थी।
  • भारत और थाईलैंड के बीच अन्य सैन्य अभ्यास:
  • भारत और सिंगापुर के बीच अन्य सैन्य अभ्यास:
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow