दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स


प्रारंभिक परीक्षा

44वाँ शतरंज ओलंपियाड

  • 21 Jun 2022
  • 2 min read

44वाँ शतरंज ओलंपियाड 2022 में चेन्नई में होगा। 

  • वर्ष 1927 से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेज़बानी भारत में पहली बार और 30 साल के बाद एशिया में हो रही है। 
  • 189 देशों के भाग लेने के साथ यह किसी भी शतरंज ओलंपियाड में सबसे बड़ी भागीदारी होगी। 

FIDE: 

  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज के खेल का शासी निकाय है, और यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है। 
    • यह एक गैर-सरकारी संस्थान के रूप में गठित है। 
  • इसे वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी गई थी। 
  • FIDE का वर्तमान में लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड) में मुख्यालय है, लेकिन इसकी शुरुआत वर्ष 1924 में पेरिस में "जेन्स ऊना समस" ("वी आर वन फैमिली" लैटिन में) के आदर्श वाक्य के तहत की गई थी। 
  • यह फुटबॉल, क्रिकेट, तैराकी और ऑटो रेसिंग के खेल के शासी निकायों के साथ-साथ सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय खेल संघों में से एक था। यह अब राष्ट्रीय शतरंज संघों के रूप में संबद्ध सदस्यों के रूप में 199 देशों को शामिल करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow