दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

बर्मागोम्फस चौकुलेंसिस

  • 21 Jun 2022
  • 5 min read

हाल ही में केरल राज्य में एक दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई, बर्मागोम्फस चौकुलेंसिस (Burmagomphus chaukulensis) को  देखा गया। 

  • इससे पूर्व असम में ड्रैगनफ्लाई की एक नई प्रजाति 'प्लेटीगोम्फस बेनरिटारम' (Platygomphus benritarum) की खोज की गई थी। 

Burmagomphus-Chaukulensis

प्रमुख बिंदु  

  • यह जीनस बर्मागोम्फस ड्रैगनफ्लाई का  है, जिसकी तीन प्रजातियाँ बी. कावेरिकस ( B. Cauvericus), बी. पिरामिडैलिस (B. Pyramidalis) और बी. लैडलवी (B. Laidlawi) हैं। 
    • बी. लैडलवी संपूर्ण पश्चिमी घाट में पाई जाती है, 
    • बी. कावेरीकस कम मात्रा में पाई जाती है। 
    • बी. पिरामिडैलिस पश्चिमी घाटों के साथ-साथ प्रायद्वीपीय भारत में भी पाए जाते हैं।  
    • इस जीनस की अन्य सभी प्रजातियाँ पश्चिमी और पूर्वी हिमालय में पाई जाती हैं। 
  • पार्श्व वक्ष पर चिह्नों और गुदा उपांगों के अजीबोगरीब आकार इस नई प्रजाति को इसकी पूर्व प्रजातियों से अलग करते हैं। 
  • यह प्रजाति पश्चिमी घाट के लिये स्थानिक मानी जाती है। 

ड्रैगनफ्लाई: 

  • परिचय:  
    • यह एक हवाई शिकारी कीट है जो दुनिया भर में मीठे पानी वाले क्षेत्रों के पास सबसे अधिक पाया जाता है।  
    • इनके खास रंग इन्हें खूबसूरत बनाते हैं। जो उन्हें पारिस्थितिकी और कला दोनों के लिये कीटों के व्यवहार पर शोध हेतु महत्त्वपूर्ण स्थान प्रदान करते हैं।  
  • प्राकृतिक वास:  
    • ड्रैगनफ्लाई की अधिकांश प्रजातियाँ उष्णकटिबंध में और विशेष रूप से वर्षावनों में रहती हैं।  
  • महत्त्व:   
    • ड्रैगनफ्लाईज़ क्षेत्र के पारिस्थितिक स्वास्थ्य के महत्त्वपूर्ण जैव-संकेतक के रूप में कार्य करते हैं। वे मच्छरों और अन्य कीड़ों को खाते हैं जो मलेरिया तथा डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों के वाहक हैं। 
  • खतरा: 
    • उनके आवास का तेज़ी से विनाश उनके अस्तित्व के लिये सीधा खतरा बन गया है जिससे उनका संरक्षण ज़रूरी हो गया है। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्षों के प्रश्न: 

प्रश्न: शब्द ‘डेनिसोवन (Denisovan)’ कभी-कभी समाचार माध्यमों में किस संदर्भ में आता है? 

(a) एक प्रकार के डायनासोर का जीवाश्म 
(b) एक आदिमानव जाति (स्पीशीज़) 
(c) पूर्वोत्तर भारत में प्राप्त एक गुफा तंत्र 
(d) भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक भूवैज्ञानिक कल्प 

उत्तर: (b) 

व्याख्या: 

  • डेनिसोवन्स होमिनिड की विलुप्त प्रजाति हैं जो निएंडरथल समूह के थे। वे प्रारंभिक मानव की एक और आबादी हैं जो एशिया में रहते थे। 
  • डेनिसोवन्स मानव परिवार के पेड़ के लिये हाल ही में जोड़े गए हैं। पैलियोएंथ्रोपोलॉजिस्ट ने 40,000 वर्ष पुराने एक वयस्क दांँत और एक उत्कृष्ट रूप से संरक्षित जीवाश्मयुक्त छोटी उंँगली की हड्डी का पता लगाया, जो एक युवा लड़की की थी, जो पांँच से सात साल की थी, जब उसकी मृत्यु हुई थी। पुरातन मनुष्यों की नई प्रजाति, जिसे वैज्ञानिकों ने उस गुफा के नाम पर "डेनिसोवन" नाम दिया, जहांँ हड्डी मिली थी। डेनिसोवन जीनोम से यह भी पता चलता है कि युवा लड़की के भूरे बाल, आंँखें और त्वचा थी। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है। 

स्रोत : द हिंदू 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow