ध्यान दें:



DCAT


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

भूगोल एवं आपदा प्रबंधन (जून 2025)

  • 31 May 2025
  • 10 min read

प्रश्न 1. म्याँमार में हाल ही में आए भूकंप के कारणों और इसके क्षेत्रीय प्रभावों की चर्चा कीजिये। इस आपदा के प्रति भारत की प्रतिक्रिया, विशेष रूप से ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के संदर्भ में, भारत की क्षेत्रीय नेतृत्व और मानवीय सहायता नीति को कैसे दर्शाती है? 

प्रश्न 2. भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मौसम पूर्वानुमान को लागू करने में प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं? इनसे निपटने हेतु उपाय सुझाइये।

प्रश्न 3. वायुमंडलीय नदियों (Atmospheric Rivers) की प्रकृति, गठन और जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में उनकी बढ़ती तीव्रता और आवृत्ति का विश्लेषण कीजिये। भारत में वायुमंडलीय नदियों से संबंधित प्रमुख घटनाओं के प्रभावों का उल्लेख करते हुए, इनके प्रबंधन के लिये भारत की तैयारियों का मूल्यांकन कीजिये।

प्रश्न 4. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के हालिया अध्ययन के अनुसार, मानसूनी क्लाउड बैंड की प्रबलता और गति भारतीय उपमहाद्वीप में वर्षा की तीव्रता और अवधि को कैसे प्रभावित करती है इस क्रम में बोरियल समर इंट्रासीजनल ऑसीलेशन (BSISO) और वायु-समुद्र अंतःक्रिया की भूमिका का विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 5. मध्य प्रदेश के रतलाम में हालिया अमोनिया गैस रिसाव की घटना ने भारत में रासायनिक आपदाओं और औद्योगिक सुरक्षा की कमियों को उजागर किया है। भारत में रासायनिक आपदाओं के संदर्भ में वर्तमान विधिक और संस्थागत ढाँचे की प्रभावकारिता का मूल्यांकन कीजिये।

close
Share Page
images-2
images-2