करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (जून 2025)
- 31 May 2025
- 11 min read
प्रश्न 1. भारत में एशियाई हाथियों के संरक्षण को कई जैविक, सामाजिक तथा प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हाथी संरक्षण की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करते हुए, हाथी गलियारों, मानव-हाथी संघर्ष और ‘ हाथी परियोजना’ (Project Elephant) जैसी नीतिगत पहलों की भूमिका पर आलोचनात्मक दृष्टिकोण से चर्चा कीजिये।
प्रश्न 2. सीसा विषाक्तता हाल के समय में किस प्रकार गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर उभरा है? भारत में सीसा विषाक्तता से निपटने हेतु मौजूदा नीतिगत उपायों पर चर्चा कीजिये।
प्रश्न 3. भारत के तटीय पारिस्थितिकी तंत्र और मछुआरा समुदायों पर लाइटफिशिंग (मत्स्यन) के पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की विवेचना कीजिये।
प्रश्न 4. भारत में वायु प्रदूषण को गंभीर बनाने वाले कारकों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। इस समस्या का प्रभावी समाधाान करने हेतु उपाय सुझाइए।
प्रश्न 5. लक्षित प्रजाति-विशिष्ट संरक्षण जैसे प्रयासों की आवश्यकता एवं चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए, भारत में संचालित किसी एक प्रमुख प्रजाति- विशिष्ट संरक्षण योजना का उदाहरण देकर अपने उत्तर को प्रमाणित कीजिये।
प्रश्न 6. मैंटिस श्रिम्प की जैविक संरचना में पाए जाने वाले प्राकृतिक मेटामटेरियल्स ने पदार्थ विज्ञान, जैव अभियांत्रिकी और बायोमिमिक्री के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण प्रस्तुत किये हैं। इस संदर्भ में मैंटिस श्रिम्प के क्लबनुमा उपांगों की यांत्रिक विशेषताओं, प्राकृतिक मेटामटेरियल्स के गुणों और इनके विविध तकनीकी अनुप्रयोगों पर चर्चा करें।