करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर
आर्थिक घटनाक्रम (जून 2025)
- 31 May 2025
- 9 min read
प्रश्न 1. "भारत में कपास उत्पादन में गिरावट न केवल कृषि क्षेत्र बल्कि वस्त्र उद्योग और निर्यात पर भी प्रभाव डालती है।" इस कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 2. "भारत का विमानन क्षेत्र वर्ष 2030 तक विश्व का तीसरा सबसे बड़ा हवाई यात्री बाज़ार बनने की ओर अग्रसर है।" इस कथन का विश्लेषण कीजिये और इससे जुड़े अवसरों एवं चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
प्रश्न 3. वंदे भारत, कवच और समर्पित मालवाहक गलियारों जैसी पहलों के संदर्भ में, भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में की गई पहलें किस हद तक सफल रही हैं? आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 4. भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) और "बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव" (BRI) के बीच तुलना कीजिये एवं इन दोनों परियोजनाओं के वैश्विक व्यापार तथा आर्थिक सहयोग पर प्रभाव का विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 5. "भारत का ऑटोमोबाइल क्षेत्र आर्थिक विकास, रोज़ागार और निर्यात को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।" इस कथन का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 6. भारत में वेतन निर्धारण तंत्र में असमानता को देखते हुए सांसदों के वेतन और आम श्रमिकों के वेतन वृद्धि की तुलना कीजिये। क्या एक स्वतंत्र वेतन आयोग इस असमानता को दूर कर सकता है? चर्चा कीजिये।