ध्यान दें:



DCAT


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

संवैधानिक/ प्रशासनिक घटनाक्रम (जून 2025)

  • 31 May 2025
  • 7 min read

प्रश्न 1. "मनमाने ढंग से किये गए ध्वस्तीकरण न केवल संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि कानून के शासन की भावना को भी क्षति पहुँचाते हैं।" हालिया सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 2. वक्फ़ संपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान विधाायी ढाँचे में क्या सुधार किये जा सकते हैं? वक्फ़ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की भूमिका स्पष्ट कीजिये।

प्रश्न 3. तेलंगाना में अनुसूचित जातियों का उप-वर्गीकरण एक सकारात्मक कदम है, लेकिन यह राजनीतिक उद्देश्य से प्रभावित हो सकता है। इस पर टिप्पणी कीजिये।

प्रश्न 4. अवमानना का सिद्धांत क्या है? भारतीय और अमेरिकी न्याय व्यवस्थाओं में इसके दायरे की तुलना कीजिये।

प्रश्न 5. भारत की प्रवासन नीति समय के साथ कैसे विकसित हुई है? दोहरी नागरिकता की मांगों के संदर्भ में भारत की विदेश नीति की भूमिका पर चर्चा कीजिये।

close
Share Page
images-2
images-2