करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर
अंतर्राष्ट्रीय संबंध (जनवरी 2025)
- 13 Jan 2025
- 8 min read
प्रश्न 1. G20 घोषणा-पत्र में विकासशील देशों के लिये दिये गए सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में भारत की भूमिका का विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 2. BRICS के वर्तमान वैश्विक महत्त्व का विश्लेषण कीजिये एवं 16वें BRICS शिखर सम्मेलन में उठाए गए प्रमुख मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा कीजिये।
प्रश्न 3. "वैश्विक कल्याण की शक्ति" बनने के लिये भारत और जर्मनी के सहयोग का विश्लेषण कीजिये एवं नवाचार और प्रौद्योगिकी नेतृत्व में दोनों देशों के योगदान को रेखांकित कीजिये।
प्रश्न 4. क्या RCEP में शामिल होना भारत के आर्थिक एवं रणनीतिक हितों के अनुकूल है? इस संबंध में भारत-चीन व्यापार असंतुलन और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा की आवश्यकता का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 5. द्वितीय भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में चर्चा किये गए मुख्य विषयों का विश्लेषण कीजिये और भारत के लिये उनके संभावित लाभों का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 6. भारत-अल्जीरिया रक्षा सहयोग की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों का वर्णन कीजिये एवं इन चुनौतियों के समाधान के लिये सुझाव दीजिये।