ध्यान दें:



DCAT


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

भारतीय समाज एवं सामाजिक न्याय (जनवरी 2025)

  • 13 Jan 2025
  • 8 min read

प्रश्न 1.  सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार की मानव तस्करी से निपटने के लिये पैनल गठित करने में देरी की आलोचना के संदर्भ में इसके कानूनी और प्रशासनिक प्रभावों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 2.  भारत में पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य संकट के कारणों, प्रभावों और समाधान की समीक्षा कीजिये।

प्रश्न 3.  भारत में बिना वेतन वाले घरेलू कार्यों के आर्थिक मूल्य को मान्यता देने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये एवं इसके महत्त्व और इसके कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 4.  सामाजिक परंपराओं के नाम पर संपत्ति के संवैधानिक अधिकारों को सीमित करना कितना उचित है? सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा हिंदू समाज में संपत्ति अधिकारों के परंपरागत नियमों को चुनौती न देने के फैसले पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिये।

प्रश्न 5.   जनजातीय समुदायों में गरीबी और रोज़गार की कमी को देखते हुए आजीविका संवर्द्धन के लिये किस प्रकार की नीतियाँ और कार्यक्रम प्रभावी हो सकते हैं? इन कार्यक्रमों के उदाहरणों का विश्लेषण कीजिये।

close
Share Page
images-2
images-2