इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

विश्व बंदर दिवस

  • 14 Dec 2022
  • 4 min read

प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को विश्व बंदर दिवस मनाया जाता है।

विश्व बंदर दिवस:

  • बंदर दिवस बंदरों और अन्य गैर-मानव प्राइमेट्स का जश्न मनाने के लिये शुरू किया गया है।
    • प्राइमेट समूह में लेमूर, लोरिस, टार्सियर, बंदर, वानर और मनुष्य जैसे स्तनपायी  शामिल हैं।
  • विश्व में विभिन्न प्रकार के बंदरों और प्राइमेट्स तथा उनकी परेशानियों में उनकी मदद करने संबंधी  जागरूकता बढ़ाने हेतु यह दिवस महत्त्वपूर्ण है।

बंदर के बारे में मुख्य तथ्य:

  • परिचय: 
    • बंदर जिन्हें सिमियन भी कहा जाता है विश्व भर में पाए जाते हैं।
    • बंदरों की 250 से अधिक प्रजातियाँ अफ्रीका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और एशिया में पाई जाती हैं।
    • बंदरों को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है- पुरानी दुनिया के बंदर और नई दुनिया के बंदर।
      • पुरानी दुनिया के बंदर अफ्रीका और एशिया के मूल निवासी हैं जबकि नई दुनिया के बंदर अमेरिका के मूल निवासी हैं, लेकिन उनके वर्गीकरण का आधार एकमात्र घर (निवास) ही नहीं हैं।
  • शारीरिक विशेषताएँ: 
    • वे पिग्मी मा र्मोसेट जैसे कुछ औंस से लेकर मैनड्रिल (80 पाउंड भारी) तक के आकर होते हैं। 
    • बंदर दो हाथ और दो पैर पर चलते हैं। 
    • प्राइमेट परिवार के एक सदस्य के रूप में, उन्हें छोटा वानर माना जाता है।  
    • अधिकांश बंदरों की पूँछ होती है।
      • आमतौर पर, नई दुनिया के बंदरों के पास प्रीहेंसाइल पूँछ होती है, जिसका अर्थ है कि वे अपनी पूँछ का प्रयोग वस्तुओं को पकड़ने के लिये करते हैं।
      • दूसरी ओर, पुरानी दुनिया के सभी बंदरों की पूँछ होती थी और उसमें वस्तुओं को पकड़ने की क्षमता नहीं होती थी।

IUCN स्थिति: 

  • इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) के अनुसार, लगभग 70% एशियाई प्रजातियाँ, 50% अफ्रीकी प्रजातियाँ और 40% नव-उष्णकटिबंधीय प्रजातियाँ लुप्तप्राय हैं। उनमें से कुछ हैं:
    • वेस्टर्न चिंपैंजी: गंभीर रूप से संकटग्रस्त।
    • रोलोवे बंदर: गंभीर रूप से संकटग्रस्त।
    • लॉयन टेल्ड मकाॅक: लुप्तप्राय।
    • डायना बंदर: लुप्तप्राय।
    • लंबी पूँछ वाला मकॉक: लुप्तप्राय।
    • जी का गोल्डन लंगूर: लुप्तप्राय। 

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. निम्नलिखित में से जानवरों का कौन-सा समूह लुप्तप्राय प्रजातियों की श्रेणी में आता है?  ( 2012)

(A) ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, कस्तूरी मृग, लाल पांडा और एशियाई जंगली गधा
(B) कश्मीरी हिरण, चीतल, नील गाय और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड
(C) हिम तेंदुए, स्वैंप हिरण, रीसस बंदर और सारस (क्रेन)
(D) शेर पूँछ वाले मकॉक, नील गाय, हनुमान लंगूर और चीता

उत्तर: (A)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2