दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2026

  • 20 Feb 2026
  • 12 min read

स्रोत: पीआईबी 

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 20 फरवरी, 2026 को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्र की संवैधानिक प्रतिबद्धता एवं सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय के साथ-साथ स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व को दोहराया गया।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस

  • परिचय: यह प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है और यह संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक मंच है, जो गरीबी उन्मूलन, योग्य रोज़गार, लैंगिक समानता तथा सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देता है।
    • वर्ष 2026 का विषय, "सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय के प्रति नवीनीकृत प्रतिबद्धता", इन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की तीव्र आवश्यकता को रेखांकित करता है।
  • शुरुआत: इसका आधार वर्ष 1995 के कोपेनहेगन घोषणापत्र में है और इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2007 में घोषित किया गया था, जबकि इसका पहला आयोजन वर्ष 2009 में हुआ।

सामाजिक न्याय के स्तंभ:

Pillars_of_Social_Justice

और पढ़ें: विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2025

close
Share Page
images-2
images-2