रैपिड फायर
विक्रम 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर और सेमीकॉन इंडिया 2025
- 03 Sep 2025
- 17 min read
सेमिकॉन इंडिया 2025 में भारत के प्रधानमंत्री को भारत में निर्मित 'विक्रम' 32-बिट लॉन्च व्हीकल ग्रेड माइक्रोप्रोसेसर भेंट किया गया, जो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है।
विक्रम 3201
- विक्रम 3201 को इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र और सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला (SCL), चंडीगढ़ द्वारा KALPANA-3201 (32-बिट माइक्रोप्रोसेसर जिसे ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर टूल्स के साथ काम करने के लिये डिज़ाइन किया गया है) के साथ विकसित किया गया था।
- यह 16-बिट VIKRAM1601 का उन्नत संस्करण है, जिसका उपयोग वर्ष 2009 से इसरो प्रक्षेपण वाहन एवियोनिक्स में किया जा रहा है।
- इसे अंतरिक्ष उड़ान अनुप्रयोगों के लिये डिज़ाइन किया गया है, जो -55°C से 125°C तक के चरम तापमान को सहन करने में सक्षम है।
- विक्रम 3201 का प्रारंभिक अंतरिक्ष परीक्षण SpaDeX मिशन (PSLV-C60 मिशन) के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि यह माइक्रोप्रोसेसर भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिये विश्वसनीय है।
- इसमें एक कस्टम इंस्ट्रक्शन सेट आर्किटेक्चर है, जिसे विशेष रूप से एडा (Ada) प्रोग्रामिंग भाषा के लिये तैयार किया गया है, जो सुरक्षा-संवेदनशील प्रणालियों में व्यापक रूप से उपयोग होती है। यह माइक्रोप्रोसेसर फ्लोटिंग-पॉइंट गणना जैसी जटिल प्रक्रियाओं को सँभालने में भी सक्षम है।
- यह लॉन्च वाहनों (लॉन्च व्हीकल्स) के नेविगेशन, गाइडेंस और नियंत्रण प्रणालियों में आत्मनिर्भरता को सक्षम बनाता है।
सेमीकॉन इंडिया 2025
- थीम: अगले सेमीकंडक्टर पावरहाउस का निर्माण (Building the Next Semiconductor Powerhouse)।
- भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के माध्यम से कार्यान्वित सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम, चिप डिज़ाइन, पैकेजिंग और निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करता है।
- यह वैश्विक सहयोग, अनुसंधान व्यावसायीकरण, कौशल विकास को भी सुगम बनाता है तथा वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला में भारत की स्थिति को मज़बूत करता है।
और पढ़ें: भारत की सेमीकंडक्टर महत्त्वाकांक्षाएँ |