इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

वैक्विटा पोरपोइज़

  • 18 Apr 2022
  • 3 min read

यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन फॉर एनवायर्नमेंटल कोऑपरेशन (CEC) के अनुसार, वैक्विटा पोरपोइज़ (Phocoena sinus) विलुप्त होने के करीब है और इसकी शेष आबादी को बचाने के लिये तत्काल सुरक्षा उपाय किये जाने की आवश्यकता है।

पोरपोइज़

  • पोरपोइज़, सीतासियन फैमिली (व्हेल, पोर्पोइज़ और डॉल्फिन) के सबसे छोटे सदस्यों में से एक हैं।
  • वे दूरस्थ रूप से केवल डॉल्फिन से संबंधित हैं (लगभग 15 मिलियन वर्ष पहले इनके पूर्वज एक ही थे)।
  • पोरपोइज़ की केवल सात प्रजातियाँ हैं; इनकी सबसे सबसे लोकप्रिय प्रजाति व्यापक रूप से पाई जाने वाली हार्बर पोरपोइज़ है।
  • वैक्विटा सहित कई ऐसी प्रजातियाँ हैं जिनका अध्ययन शायद ही किया जाता है। उनके बारे में में हमें जो भी जानकारी प्राप्त है वह उन्हीं जीवों के अध्ययन के बाद प्राप्त हुई है जो सागर तरंगों के साथ बहकर तटों पर पहुँच जाती हैं।

वैक्विटा पोरपोइज़:

  • वैक्विटा (Phocoena sinus) विश्व का सबसे छोटा सीतासियन है। स्पेनिश भाषा में इसके नाम का अर्थ "छोटी गाय" है।
  • इसकी आँखों के चारों ओर एक गहरा वलय होता है जो इसकी सबसे खास विशेषता है साथ ही, इसके पृष्ठीय पंख (Fins) आनुपातिक रूप बड़े होते हैं।
  • सभी पोरपोइज़ में यह अद्वितीय है क्योंकि यह उस फैमिली की एकमात्र प्रजाति है जो गर्म जल में पाई जाती है और यह माना जाता है कि गर्म जल में रहने हेतु अनूकूलता इसके पृष्ठीय पंखों से प्राप्त होती है, जिससे शरीर की अतिरिक्त गर्मी अनुकूलित हो जाती है।
  • पोरपोइज़ की कई अन्य प्रजातियों की तरह, वैक्विटा शर्मीली और चालाक होती है और नावों से संपर्क में आने दौरान ये बचकर निकल जाती हैं।

आवास:

  • यह प्रजाति केवल कैलिफोर्निया की उत्तरी खाड़ी (कॉर्टेज़ सागर) में पाई जाती है। आमतौर पर ये उथले पानी में (50 मीटर की गहराई तक) पाई जाती हैं।

खतरा:

  • दशकों से वाक्विटा की आबादी में भारी गिरावट आई है। हाल के समय में सुभेद्य श्रेणी की मछली टोटोआबा (एक बड़ी मछली जिसके स्विम ब्लैडर के कारण अधिक मांँग होती है) को पकड़ने हेतु प्रयुक्त किये जाने वाले गिल-नेट के कारण इनकी संख्या और तेज़ी से कम हुई है।
    • मछली पकड़ने के लिये प्रयुक्त फिक्स्ड फिशिंग नेट (गिल-नेट) में प्रायः छोटे जीव फंस जाते हैं, जिसे बाई-कैच के रूप में जाना जाता है।

सुरक्षा की स्थिति:

स्रोत: डाउन टू अर्थ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2