इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

स्वायत्त पहल

  • 02 Mar 2023
  • 3 min read

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर "स्टार्ट-अप्स, वीमेन एंड यूथ एडवांटेज थ्रू ई-ट्रांज़ैक्शन" (SWAYATT) को बढ़ावा देने की पहल "SWAYATT" की सफलता की याद में हाल ही में नई दिल्ली में एक समारोह का आयोजन किया गया।

स्वायत्त पहल:

  • परिचय: 
    • यह पहल वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई थी।
    • यह भारतीय उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारकों को राष्ट्रीय खरीद पोर्टल के साथ सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर एक साथ लाता है।
  • अब तक की प्रगति: 
    • व्यापार के अवसरों में वृद्धि: GeM पोर्टल पर पंजीकृत किये गए सूक्ष्म और लघु उद्यम (Micro and Small Enterprises- MSEs) की संख्या 8.5 लाख से अधिक है जिसमें उन्होंने 68 लाख से अधिक ऑर्डर प्राप्त किये और इससे 1.87 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।
    • महिला सशक्तीकरण: 1.45 लाख से अधिक महिला MSE ने 15,922 करोड़ मूल्य के 7.32 लाख ऑर्डर पूरे किये हैं।
    • SC/ST को सशक्त बनाना: लगभग 43000 SC/ST MSE ने अब तक GeM पोर्टल पर 2,592 करोड़ मूल्य के 1.35 लाखसे अधिक ऑर्डर डिलीवर किये हैं।
    • किसानों को बाज़ार की सुविधा: 105 किसान उत्पादक संगठन अब 200 से अधिक कृषि उत्पादों को GeM के माध्यम से सीधे सरकार को बेच सकते हैं।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस 

  • GeM एक ऑनलाइन मार्केट प्लेटफॉर्म है जिसे वर्ष 2016 में सरकारी मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (Public Sector Undertakings- PSU) आदि द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीद की सुविधा हेतु स्थापित किया गया था।
  • इसकी परिकल्पना भारत के राष्ट्रीय खरीद पोर्टल के रूप में की गई है।
  • इसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीज़न (इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) के तकनीकी समर्थन के साथ आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशालय (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशालय (Directorate General of Supplies and Disposals- DGS&D), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
  • GeM पूरी तरह से पेपरलेस, कैशलेस और सिस्टम संचालित ई-मार्केटप्लेस है जो न्यूनतम मानव इंटरफेस के साथ सामान्य उपयोग की वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद को सक्षम बनाता है। 

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow